9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोल्ड फिल्म में नज़र आएँगी अभिनेत्री नूतन की पोती

आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना के साथ लीड रोल कर रही हैं, फिल्म हेलमेट को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

4 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Apr 04, 2021

बोल्ड फिल्म में नज़र आएँगी अभिनेत्री नूतन की पोती

बोल्ड फिल्म में नज़र आएँगी अभिनेत्री नूतन की पोती

अभिनेत्री नूतन की पोती और अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल जल्द ही बेहद बोल्ड सब्जेक्ट पर बन रही फिल्म 'हेलमेट' में नज़र आयेंगी। उनके अपोजिट फिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना के भाई और कॉमेडियन/एंकर अपारशक्ति खुराना भी नज़र आएंगे। फिल्म 'कंडोम' जैसे बोल्ड विषय पर बानी है जिसके बारे में समाज में खुल कर आज भी बात नहीं होती और इसे एक वर्जित सब्जेक्ट माना जाता है।

सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और डिनो मोरिया की आगामी फिल्म 'हेलमेट' को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सहमति मिल गई है। फिल्म को यू / ए प्रमाणपत्र दिया गया है। बोर्ड के सदस्यों ने इस कॉन्टेंट की सराहना की है। उनका मानना है कि हेलमेट आज के समय की सबसे अधिक प्रासंगिक और अग्रगामी फिल्म है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने शायद ही कभी ऐसी फिल्म देखी है जो इस तरह के एक महत्वपूर्ण संदेश को मजाकिया तरीके से पेश करती है।

विवेक कृष्णानी, मैनेजिंग डायरेक्टर, सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया का कहना है, “ हेल्मेट की टीम इस बात से खुश है की वे एक मजेदार और मनोरंजक फिल्म के लिए व्यापक दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं। फिल्म को मिल रही प्रशंसाओं और प्रतिक्रियाओं से हम उत्साहित हैं। इस प्रफुल्लित करने वाली फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों को दिखाने के लिए हम तत्पर हैं। ”

डिनो मोरिया कहते हैं कि "सेंसर बोर्ड द्वारा इस तरह की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने से हम बेहद खुश हैं। मुझे यह जानने कि उत्सुकता थी की सेंसर बोर्ड कैसे रिएक्ट करेगा ,परंतु हमारा इरादा हमेशा से यह था कि हम एक मनोरंजक फिल्म बनाए। इससे पहले इस टॉपिक पर कोई फिल्में बनी नहीं है और हम उम्मीद करते हैं की मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म को ऑडियंस जरूर एंजॉय करेगी। यह इस तथ्य का प्रमाण है कि हेलमेट आज के समय में सबसे अधिक प्रासंगिक फिल्मों में से एक है और फैमिली ऑडियंस इस फिल्म का भरपूर आनंद लेंगे। *****

निर्देशक सतराम रमानी कहते हैं, “हेल्मेट को मिली प्रतिक्रियाओ से मैं बहुत प्रभावित हूं और मुझे बेसब्री से इंतजार है कि दर्शक जल्द से जल्द इस फिल्म को देखें। फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए हमने इस फिल्म को बनाया है और हम सुनिश्चित करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस फिल्म को देखें। बतौर डेब्यूटेंट डायरेक्टर यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है।'

निर्देशक सतराम रमानी इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं । फिल्म हेलमेट हमारे देश में हकीकत को दर्शाती है, जहां लोग कंडोम खरीदना तो दूर बात करते समय अजीब महसूस करते हैं। बतौर लीड एक्टर यह अपारशक्ति खुराना की पहली फिल्म होगी, और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री प्रनूतन बहल नज़र आएंगी। अभिनेता अभिषेक बैनर्जी और आशीष वर्मा अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस व्यंग्यपूर्ण हास्य-फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और डीएम मूवीज कर रहे हैं।

बात करें प्रनूतन की तो अपने पिता मोहनीश बहल, दादी नूतन, मौसी तनूजा, और बुआ काजोल के इतर नए ज़माने की हीरोइन हैं। उनके बोल्ड फोटो शूट, हॉट अंदाज़ और खूबसूरती से तराशा हुआ फिगर आज की सबसे खूबसूरत और हॉट हेरोइंस को भी पीछे छोड़ देता है। प्रनुतन फिल्मों में क़रीर बनाने के लिए अपने पिता या दादी या परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम या स्टारडम का सहारा नहीं लेना चाहती बल्कि अपनी म्हणत से आगे बढ़ना चाहती हैं। आगे देखिये इस खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस के कुछ ख़ास अंदाज़ -

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग