
priya prakash varrier
एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर के साल 2018 में एक आंख मारने वाले वीडियो ने पूरी दुनिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। प्रिया के आंख मारने वाले अंदाज बहुत पसंद किया गया था। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रिया एक बार फिर चर्चा में है एक्ट्रेस की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस फोटो पर उनको ढरों कमेंट आ रहे है।
दरअसल, प्रिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव हैकर्स की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के सेट से एक बहुत ही शानदार फोटो वायरल हो रही है। इन फोटो में वह ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है। 'लव हैकर्स' में प्रिया साथ सिद्धार्थ महाजन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को मयंक प्रकाश श्रीवास्तव डायरेक्ट कर रहे हें। बताया जा रहा है कि यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें साइबर क्राइम से जुड़ी लोगों की समस्या को विषय बनाया गया है।
इस मूवी में प्रिया प्रकाश एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो साइबर क्रिमिनल्स का शिकार बन जाती हैं। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कैसे यह लड़की इस जाल से बाहर निकलती है। फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में शुरू हो चुका है।
Updated on:
20 Jan 2020 01:26 pm
Published on:
20 Jan 2020 01:26 pm
