13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया- बेबी आया है…

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए गुड न्यूज है।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बन गए हैं। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है।

2 min read
Google source verification
Priyanka Chopra and Nick Jonas

Priyanka Chopra and Nick Jonas

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए गुड न्यूज है।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बन गए हैं। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। अभिनेत्री ने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की भी अपील की। हालांकि सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके फैन्स ने बधाई देना शुरू कर दी।

प्रियंका ने खुद फैंस को दी गुड न्यूज
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं। क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।

परिवार को बढ़ाने के दिए थे संकेत
प्रियंका ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान पति निक के साथ अपने परिवार बढ़ाने के संकेत दिए थे। अभिनेत्री ने एक मैगजीन को बताया था कि बच्‍चा मेरे और निक के लिए भविष्य में जीवन का एक अहम ह‍िस्‍सा होगा और मैं जब कभी परिवार आगे बढ़ाने की प्लानिंग करूंगी तो लाइफ में थोड़ा धीमे आगे बढ़ाना पसंद करूंगी।

यह भी पढ़ें

साल 2018 में हुई थी शादी
1 दिसंबर, 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं।

यह भी पढ़ें