
बॉलीवुड एकट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी के लिए जोधपुर पहुंच चुकी हैं। उनकी शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है।

प्रियंका-निक के अलावा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां भी जोधपुर पहुंच चुकी हैं।

शादी में शामिल होने के लिए निक के बड़े भाई केविन जोनस अपनी पत्नी डेनिएली जोनस के साथ पहुंचे। बता दें केविन और डेनिएली दो बच्चे है।

इस दौरान मेहमानों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

शादी में कर्इ विदेशी मेहमनों के शामिल होनें की उम्मीद है।