27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Priyanka Chopra Birthday: अमेरिका में रंगभेद का शिकार हुई थी प्रियंका चोपड़ा, डर के मारे टॉयलेट में करती थीं लंच

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा आज भले ही ग्लोबल आइकन बन गई हैं उनके लिए यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था आईये आज प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी से जुड़े भयानक किस्सों के बारे में बताते हैं जो शायद ही आपने कभी सुनें होंगे।

3 min read
Google source verification
pics.jpg

प्रियंका चोपड़ा को जब हुई थी रंगभेद का शिकार

Priyanka Chopra Birthday: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा आज 41 साल की हो चुकी हैं। 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका सांवली रंगत वाली एक आम लड़की हुआ करती थीं जिन्हें बचपन से ही रंगभेद और भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ा था। 13 साल की उम्र में जब उन्हें अमेरिका पढ़ने भेजा गया तो उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ा। अमेरिकन बच्चों से परेशान होकर प्रियंका बाथरूम में छिपकर लंच किया करती थीं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की देसी गर्ल का कैसा रहा था जीवन।

1 साल आर्मी बंकर में रहीं थी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा दोनों ही आर्मी में डॉक्टर थे। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के नाना डॉक्टर मनोहर किशन अखोरी कांग्रेस के जाने-माने नेता नानी मधु ज्योत्सना अखोरी बिहार लेजिसलेटिव असेंबली की मेंबर थीं। आर्मी में तैनात होने के कारण प्रियंका के माता-पिता की पोस्टिंग अक्सर चेंज होती रहती थी। जिस कारण उन्हें भी उनके साथ ट्रैवल करना पड़ता था। प्रियंका चोपड़ा जब महज 4 साल की थी तो उनके पैरेंट्स की पोस्टिंग लेह में हुई जहां 1 साल के लिए वे अपने परिवार के साथ बंकर में रही थी।

अमेरिका में होना पड़ा था रंगभेद का शिकार
13 साल की उम्र में प्रियंका को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजा गया तो वहां वे अपनी आंटी के साथ रहा करती थी। अपने सांवले रंग के कारण प्रियंका को अक्सर अमेरिकन बच्चे कमेंट करके चढ़ाया करते थे। उन्हें कई बार स्कूल में बुली होना पड़ा। अपने स्किन कलर को लेकर प्रियंका अक्सर खुद भी अंडरकॉन्फिडेंट फील किया करती थी। ऐसे में वो कॉलेज के बाथरुम में जाकर खाना खाती थी। काफी रोती थी। उनको अपने कलर को लेकर काफी गुस्सा आता था। वहीं, जब भारत अपनी पढ़ाई करके लौटीं तो उनके रहन-सहन और पहनावे में काफी ज्यादा बदलाव आ गया था। प्रियंका चोपड़ा ने ये सब अपने दिए एक इंटरव्यू में बताया था।

प्रियंका समय से ज्यादा मॉर्डन हो चुकी थी और उनके पिता अशोक चोपड़ा को उनके बदला हुआ रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसी बीच उन्होंने 17 साल की उम्र में एक लोकल ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया जिसे जीतने के बाद शहर में प्रियंका के चर्चे होने लगे। लड़के उनके घर के बाहर उनको देखने के लिए लाइन लगाया करते थे। इसी वजह से एक बार उनके पापा ने उनके जींस-टॉप पहनने पर रोक लगा दी थी।

मां ने दिया बेटी के सपनों का साथ
ग्लैमरस वर्ल्ड की तरफ प्रियंका के झुकाव को देखते हुए उनकी मां ने फेमिना मिस इंडिया का फॉर्म भरा दिया था। इसकी वजह से प्रिंयका के पिता ने घर में लड़ाई झगड़ा भी किया लेकिन बाद में प्रियंका ने इस ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड फिनाले के लिए भारत को रिप्रेजेंट किया। जहां अभी उनको बड़ी जीत मिली।

कई दिक्कतों के बाद भी प्रियंका ने नहीं तोड़ी हिम्मत
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड में बताया है कि उन्हें अपने बॉलीवुड करियर में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी डायरेक्टर ने उन्हें उनके ब्रेस्ट और जबड़े को लेकर सर्जरी कराने को कहा तो किसी ने उनसे आपत्तिजनक बात कही। आपको बता दें कि इन सब दिक्कतों के चलते प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों को छोड़ दिया था। सब दिक्कतों के बाद भी बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपनी मेहनत से खुदका नाम हिट एक्टेसेस की लिस्ट में शामिल करवाया और आज प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा है उन्हें लोग देश में ही नहीं विदेश में भी काफी पंसद करते हैं बता दें, प्रियंका अब अपने हसबैंड निक जोनस के साथ विदेश में रहती हैं और कई हॉलीवुड मूवी में भी काम कर रही हैं।