
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियो में से एक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra )देश में ही नही विदेशों में भी अपने अभिनय का ढंका बजा चुकी है। उनके लुक को देख हर कोई उनका दिवाना हो उठता है जिसके पीछे का सबसे बड़ा राज यह है कि वो अपने फैशन और स्टाइल सेंस को काफी अच्छी तरीके से केयर करती है। ड्रेस और आउटफिट के मामले में वो हमेशा आगे रहती हैं।
View this post on InstagramA post shared by Tyaani by Karan Johar (@tyaanijewellery) on
इतना ही नही वो ऐसी चीजों का चयन करती है जो बाद में सुर्खियो के रूप में छा जाते है। क्योकि उसकी कीमत से लोग हैरान हो जाते है। फिर चाहे उनके कपड़ों की बात करें, या फिर उनके पर्स की कीमत की। लेकिन इस बार वो इन दोनों चीजों से हटकर एक बार फिर सुर्खियां बटोरते नजर आ रही है। इस बार प्रियंका चोपड़ा की ईयररिंग की कीमत पता चली है। जिसे सुन जरूर आप भी हैरान होंगे।
दरअसल हमेशा ही अपने लुक से जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा हर बड़े इंवेट में कुछ ऐसा पहनकर आ जाती है जिससे लोग उनकी ओर अपनी आप ही आकर्षित हो उठते है। पिछले दिनों ईशा अंबानी ने अपने घर पर होली पार्टी रखा थी जिसमें सम्मलित होने के लिए प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने क्रीम रंग के कुर्ते जिसमें रंग-बिरंगे धागों से कारीगरी की गई थी, को पहन रखा था। वहीं पति निक भी मैचिंग के एथिनिक वियर और पीले रंग के म्यूज में नजर आए थे। जिसे देख हर कोई तारीफ कर रहा था।
प्रियंका ने इस खूबसूरत कुर्ते के साथ कानों में ईयररिंग भी डाल रखे थे। जिससे उनका लुक परफेक्ट दिख रहा था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की ये ईयररिंग करन जौहर के ब्रांड त्यानी (Tyaani) की है। जिसमें रूबी लगे हुए हैं और ये हैंडक्राफ्टेड है। अब आप भी जानने को उत्सुक होगें कि आखिर इसकी कीमत क्या है तो हम बता देते है कि इस ईयररिंग की कीमत 1,68,000 रुपये है। हो गए ना हैरान!
Updated on:
13 Apr 2020 10:45 am
Published on:
13 Apr 2020 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
