17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर की पत्नी का किरदार निभएंगी प्रियंका!

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि वह पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर के साथ दिखेंगी..

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Oct 10, 2017

Amir_Priyanka

Amir_Priyanka

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि वह पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर के साथ दिखेंगी। इस फिल्म में वह आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ सकती है। जी हां, ऐसा सुनने में आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान की सैल्यूट का हिस्सा बन सकती हैं। ये फिल्म राकेश शर्मा के जीवन पर फिल्म बनाई जाने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान, अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाएंगे।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ सालों से काफी बिजी हैं। क्वांटिको जैसी टीवी सीरीज और बेवॉच जैसी हॉलीवुड फिल्मों के कारण वो बॉलीवुड को उतना वक्त नहीं दे पा रही हैं, जितना उनको देना चाहिए। हालांकि अब वो अपना बॉलीवुड कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमने आपको इस बात की जानकारी पहले भी दी थी कि वो कई फिल्ममेकर्स से बात कर रही हैं और आखिरकार उन्होंने कल्पना चावला की बायोपिक फिल्म पर मुहर लगाई है। इसके साथ-साथ वो राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

राकेश शर्मा पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे जिन्होंने साल 1984 में अंतरिक्ष में कदम रखा था। राकेश शर्मा को वीरता के लिए अशोक चक्र से भी सम्मानित किया गया था। चर्चा है कि प्रियंका फिल्म में आमिर खान की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका फिल्म में इंटरेस्ट ले रही थीं क्योंकि उन्होंने अभी तक आमिर के साथ काम नहीं किया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने फिल्म मेकर्स से मुलाकात की है और प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। यदि सब कुछ सही रहता है तो प्रियंका इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको के सीजन 3 के लिए शूट कर रही हैं, जिसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत तक खत्म हो जाएगी। जिसके बाद वो अपने बॉलीवुड कमबैक की तैयारी शुरु कर देंगी।’ तो दोस्तों तैयार हो जाइए क्योंकि बॉलीवुड की जंगली बिल्ली अब वापस आ रही है।