
Priyanka Chopra Jonas Raise 22 Crores For Fight Against Covid-19
नई दिल्ली। इंटरनेशनल स्टार बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेशक अपने देश से दूर विदेश में हों, लेकिन उनका दिल आज भी अपने देश के लिए धड़कता है। जब भी भारत मुश्किल वक्त से गुजरता है। वह आगे आकर मदद करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। महामारी कोरोनावायरस की वजह से बिगड़ी देश की हालत प्रियंका चोपड़ा देख नहीं पाईं और उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाते हुए देश के लिए फंड इक्ट्ठा किया। जिसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक बड़ी खुशखबरी सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग शेयर की। जिसे सुनकर पूरा देश उनकी जमकर तारीफ कर रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना काल में की देश की मद
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी में प्रियंका ने बताया कि सभी लोगों की वजह से वह इस चीज़ में कामयाब हो पाई हैं। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने 500 ऑक्सीजन कंससेंट्रर खरदी हैं। जिसे 2500 से ज्यादा मरीजों को हर महीने ऑक्सीजन दिया गया है। इस अभियान के जरिए हमने 10 वैक्सीनेशन सेंटर भी शुरू किए जिससे 6000 से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने में मदद मिलेगी।"
प्रियंका चोपड़ा ने जताया सबका आभार
प्रियंका ने अपनी इस स्टोरी में उन तमाम लोगों का भी शुक्रिया अदा किया। जिन्होंने उनकी मदद की। प्रियंका पोस्ट में आगे लिखती हैं कि 'सभी के दान की वजह से ये सब संभव हो पाया है। उस हर शख्स का शुक्रिया जिन्होंने लोगों की जान के लिए यह दान किया है। प्रियंका ने बताया कि सभी के योगदान से हम 22 करोड़ जुटाने में सफल हो पाए हैं।'
यह भी पढ़ें- होंठ और नाक की सर्जरी कराने के लिए Priyanka Chopra को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, कई फिल्मों को कहना पड़ा 'Bye'
बॉलीवुड सेलेब्स कर रहे हैं कोरोना काल में मदद
वैसे आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ सलमान खान, अमिताभ बच्चन, सोनू सूद, अक्षय कुमार, रवीना टंडन और सुष्मिता सेन जैसी बड़ी हस्तियां भी कोरोना में देश की मदद के लिए आगे आए हैं और जमकर लोगों की मदद कर रहे हैं। सलमान खान ने भी बीते दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें बताया था कि वह कोविड मरीजों के लिए फ्री में ऑक्सीजन कंससेंट्रर उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने फ्री हेल्पलाइन नंबर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
Published on:
21 May 2021 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
