
Tia Bhatia Shares Childhood Pictures With Salman-Aishwarya (सोर्स इंस्टाग्राम-@tia_bhatia)
Tia Bhatia Shares Childhood Pictures With Salman-Aishwarya: कनाडा की अभिनेत्री टिया भाटिया ने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर दी हैं, जिनमें वो बचपन के दिनों में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, संजय दत्त, सैफ अली खान, गोविंदा, बॉबी देओल और तब्बू जैसे बड़े नाम शामिल हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
टिया भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने बचपन की झलक दिखाई। इन तस्वीरों में वो कभी ऐश्वर्या राय के साथ खड़ी नजर आती हैं, तो कहीं सलमान खान उन्हें गोद में लिए दिखते हैं। एक तस्वीर में शाहरुख खान उनके पिता के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में ऋतिक रोशन के साथ टिया नजर आती हैं।
बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें उस दौर की हैं जब बॉलीवुड के बड़े सितारे कनाडा में स्टेज शो और इवेंट्स के लिए जाया करते थे। टिया भाटिया के पिता नव भाटिया कनाडा में एक जाना-माना नाम हैं और कई बॉलीवुड आयोजनों से जुड़े रहे हैं। इसी वजह से टिया का बचपन बॉलीवुड सितारों के बीच गुजरा, जिसकी झलक अब इन तस्वीरों में दिखाई दे रही है।
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कोई शाहरुख खान की 90 के दशक की झलक देखकर भावुक हो गया, तो किसी को ऐश्वर्या राय के साथ टिया की तस्वीर सबसे खास लगी। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में टिया से पूछा कि आखिर इनमें से सबसे अच्छा बर्ताव किस स्टार का था। कुछ फैंस ने तो ये भी कहा कि टिया ने पूरा 90 के दशक का बॉलीवुड युग जी लिया है। कमेंट सेक्शन में लोग लगातार टिया से सवाल पूछते नजर आए। कोई जानना चाहता है कि किस अभिनेता के साथ उनकी सबसे प्यारी याद जुड़ी है, तो कोई यह पूछ रहा है कि इन सितारों से पहली मुलाकात कैसी रही थी। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी यादें किसी सपने से कम नहीं हैं।
टिया भाटिया टोरंटो में रहने वाली कनाडाई अभिनेत्री हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय की ट्रेनिंग ली है। टिया ने 17 साल की उम्र में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। वो ‘एनाटॉमी ऑफ वायलेंस’ और ‘डॉ कैबी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।
Updated on:
22 Jan 2026 03:14 pm
Published on:
22 Jan 2026 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
