मीरा चोपड़ा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म तमिल थी जिसका नाम Anbe Aaruyire थी। मीरा की पहली ही फिल्म सुपरहिट हुई थी। जिसके बाद से वो साउथ इंडस्ट्री में सेंसेशन बन गईं। जिसके बाद मीरा ने साउथ एक्टर पवन कल्याण संग काम करने का मौका हाथ लगा। उनकी दूसरी फिल्म भी तमिल थी। जहां से मीरा के करियर ने रफ्तार पकड़ ली। उसके बाद उन्होंने तमिल, कन्नड़, तेलुगू फिल्म में काम कर अपनी पहचान बनाई।