Priyanka Chopra removed from several films due to nose and lip surgery
नई दिल्ली। साल 2000 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Miss World Priyanka Chopra ) अपने सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा चुकी हैं। मात्र 17 साल की उम्र में वो इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। आज प्रियंका देश में ही नहीं बल्कि विश्व में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। लेकिन कहते हैं ना किसी भी मुक़ाम तक पहुँचने के लिए इंसान को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रियंका की ज़िंदगी से जुड़ा एक ऐसे क़िस्से का ज़िक्र एक किताब में किया गया है।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
लेखक भारती एस प्रधान ( Writer Bharti Pardhan) ने किताब 'प्रियंका चोपड़ा:द डार्क हॉर्स' (Priyanka: The Dark Horse ) में उनकी सर्जरी के बारें में बताया है। राइटर ने बताया कि जब लंदन में प्रियंका में अपनी नाक की सर्जरी ( Priyanka Nose Surgery ) करवाई थी। उसके बाद उन्हें लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यहां तक कई फ़िल्मों से निकाल दिया गया था। फ़िल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ (The Hero: Love Story Of A Spy ) में प्रियंका ने अभिनेता सनी देओल ( Sunny Deol ) संग स्क्रीन शेयर की थी। लेकिन इस फ़िल्म से पहले प्रियंका को उनकी नाक की वजह से सात फ़िल्मों से निकाल दिया था।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका की सर्जरी (Priyanka Nose Surgery ) की वजह से उन्हें उनकी डेब्यू फ़िल्म से भी हाथ धोना पड़ा था। इस फ़िल्म में प्रियंका के साथ बॉबी देओल ( Bobby Deol ) को कास्ट किया गया था। ये फ़िल्म विजय गलानी (Vijay Galani ) की थी। इस फ़िल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट ( Director Mahesh Manjrekar ) करने वाले थे। महेश पहले ही कई सारी फ़्लॉप फ़िल्में बना चुके थे। जिसके चलते मार्केट में उनकी वेल्यू ख़त्म हो चुकी थी। वहीं बॉबी भी प्रियंका के बदले लुक के साथ काम नहीं करना चाहते थे। जिसके बाद इस फ़िल्म को बदलकर ‘डिब्बा बंद’ (Dibba Band ) कर दिया गया। लेकिन महेश ने प्रियंका की तारीफ़ करते हुए उन्हें एक पॉवरफुल अभिनेत्री बताया।
प्रियंका संग बॉबी देओल ( Bobby Deol ) ने काम करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में प्रियंका ने उनके ही बड़े भाई सनी देओल संग अपनी डेब्यू फ़िल्म कर बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ली। लेकिन 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' के डायरेक्टर ने भी प्रियंका की सर्जरी को लेकर एक क़िस्से का ज़िक्र अपनी किताब में करते हुए बताया है कि 'प्रियंका हमेशा से हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स (Julia Roberts) जैसे होंठ चाहती थीं। वो हमेशा से चाहती थीं कि उनके हमेशा पाउट लिप्स ( Priyanka Pout Lips ) हों। प्रियंका की सर्जरी की वजह से उन्हें कई फ़िल्मों से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा ( Madhu Chopra ) को ऐसा लगने लग गया था कि अब उन्हें वापस बरेली जाना पड़ेगा।
Published on:
27 Apr 2020 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
