बता दें कि सन्नी देओल की मां हेमालिनी मथुरा (उत्तर प्रदेश) से सांसद हैं। हेमा मालिनी ने भी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये हैं। उन्होंने भी जेब से कुछ नहीं दिया है। सन्नी देओल अपनी मां के पदचिह्नों पर ही चल रहे हैं। सनी देओल ने अप्रैल, 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्हें बॉलीवुड में धाकड़ स्टार के रूप में जाना जाता है। उनका ढाई किलो का हाथ लोकसभा चुनाव में तो चला, लेकिन जनता उनके दर्शन के लिए बेचैन है। सनी देओल के पिता धर्मेन्द्र भी बीकानेर (राजस्थान) से सांसद रह चुके हैं। यहां यह भी ध्यान देने योग्य है कि सांसद निधि के तहत धनराशि केन्द्र सरकार देती है, जिसे सांसद कुछ प्रतिबंधों के साथ अपने लोकसभा क्षेत्र में व्यय कर सकता है। इसलिए सांसद निधि से कोरोनावायरस पीड़ितों के लिए कुछ भी देने का कोई मतलब नहीं है।