30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामने आई प्रियंका चोपड़ा के नए रेस्टोरेंट की तस्वीरें, बेहद आलीशान है ‘सोना’

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया है जो तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है।

3 min read
Google source verification
priyanka_chopra_restaurant_sona.jpg

Priyanka Chopra and Restaurant Sona

नई दिल्ली | बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सफलता के कई झंडे गाड़ चुकी हैं। वो लगातार फैंस को अपने काम से इंस्पायर करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्टोरेंट खोला है। प्रियंका ने इस रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है और इसे बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है। प्रियंका ने इंडियन फूड का विदेश में प्रचार करने का मन बनाया जिसे लेकर उन्होंने रेस्टोरेंट खोला है। प्रियंका के रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें सामने आई जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

प्रियंका के रेस्टोरेंट की तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत हैं। फोटोज से साफ झलक रहा है कि उन्होंने रेस्टोरेंट के इंटीरियर पर खास ध्यान दिया है। प्रियंका के रेस्टोरेंट के हर एक कोने को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है।

ये भी पढ़े- हिंदू धर्म को लेकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, मेरे पिता मस्जिद में गाते थे गाना

प्रियंका ने अपने आलीशान सोना रेस्टोरेंट के लिंक को हाल ही में शेयर किया था जहां से उसके इंटीरियर की तस्वीरें देखने को मिलीं। इन दिनों प्रियंका जोरो-शोरो से अपने रेस्टोरेंट का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। रेस्टोरेंट को वुडन लुक दिया गया है। इस रेस्टोरेंट में लगभग 30 लोग आराम से खाना खा सकेंगे।

खास बात ये है कि प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट को बेहद ही छोटा रखा है और खाने का मेन्यू खूब लंबा चौड़ा बनाया है। ताकि लोगों को उनकी मनपसंद का खाना मिल सके। प्रियंका ने रेस्टोरेंट में लोगों के बैठने के लिए सीटिंग एरिया को बहुत ही शानदार तरीके से बनाया है। कुर्सी और सोफे दोनों का कॉम्बिनेशन प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट में रखा है। जिससे लोगों को कम्फर्ट महसूस हो। साथ ही डिम लाइट रेस्टोरेंट की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

प्रियंका के इस रेस्टोरेंट के चीफ हरि नायक को बनाया है। जो भारतीय खाने की हर एक छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखेंगे। बता दें कि कुछ ही दिनों में प्रियंका का रेस्टोरेंट लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। अभी वो इसके इंटीरियर पर खास ध्यान दे रही हैं जिससे लोगों को कोई भी कमी ना महसूस हो। रेस्टोरेंट में प्रियंका ने प्राइवेट डाइनिंग रूम भी दिया है जिसका नाम उन्होंने मिमि रखा है। ये पीसी का निक नेम है।

इसके अलावा रिसेन्टली प्रियंका ने ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू में भारत के धर्म को लेकर अपने विचार साझा किए थे। वहां प्रियंका अपनी बुक अनफिनिश्ड का प्रमोशन करने पहुंची थी।