18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा पर भी मंडराया था दुखों का बादल, 19 साल की उम्र में इन शर्तों पर करना पड़ता था काम…

प्रियंका चोपड़ा पर भी मंडराया था दुखों का बादल, 19 साल की उम्र में इन शर्तों पर करना पड़ता था काम...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Oct 16, 2017

priyanka chopra

priyanka chopra

आज अगर कोई बॅालीवुड में स्कसैसफुल अदाकारा हैं तो वो हैं प्रियंका चोपड़ा। वे बॅालीवुड ही नहीं अब तो हॅालीवुड में भी अपनी खासा पहचान बना चुकी हैं। लेकिन सभी की तरह उनका भी जीरो से हीरो बनने का सफर आसान नहीं था। एक वक्त था जब उनको भी इस इंड्स्ट्री का बैड फैज देखना पड़ा था। बता दें हाल में प्रियंका चोपड़ा ने वैराइटी मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू किया। इस शो में प्रियंका ने दिल खोल कर बातें कीं। दरअसल वैराइटी मैगजीन ने प्रियंका को पावर ऑफ वुमन का सम्मान दिया। इसी खुशी में प्रियंका उस शो में शरीक हुईं।

प्रियंका ने यहां अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में कुछ खास बातें शेयर की। उन्होंने बताया की,-करियर की शुरुआत में जब मैं 18 या 19 साल की थी, तब मुझे हास्यास्पद शर्तों पर काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। मुझसे कहा जाता था कि कम सैलेरी लो नहीं तो तुम्हारी जगह किसी और को ले लिया जाएगा। महिलाएं इस एंटरटेनमेंट बिजनेस में रिप्लेसेबल हैं। प्रियंका ने बताया कि कैसे उन्होंने इंडस्ट्री से बाहर से होते हुए भी अपनी जगह बनाई।

बता दें हाल में फोर्ब्स की एक लिस्ट जारी हुई है जिसमें 1 जून, 2016 से लेकर 1 जून, 2017 तक जिन एक्ट्रेसेज ने विश्व में सबसे ज्यादा कमाई की है उनका नाम शामिल है।

खबर के अनुसार शो क्वांटिको से विदेश में बेशुमार पॉपुलेरिटी हासिल करने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 65 करोड़ की कमाई कर फोर्ब्स की लिस्ट में आठवें स्थान पर अपनी जगह बना ली है। साथ ही बता दें इस साल भी फोर्ब्स के मुताबिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में कोलंबिया की सोफिया वेरगारा ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

प्रियंका चोपड़ा भी दूसरी बार इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। पिछले साल वे ABC चैनल के क्वांटिको शो के ऑन एयर होने के दौरान इस लिस्ट में शामिल में शामिल हुईं थी। बता दें साल 2016 में प्रियंका ने 71.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं साल 2017 वे क्वांटिको के सीजन 2 में भी नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की फिल्म वेबॉच में अहम किरदार निभाया। यही नहीं प्रियंका ने इन सब के अलावा कई विज्ञापनों में भी काम किया। यही कारण हैं की फोर्ब्स ने प्रियंका को लगातार कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया है।

अगर प्रियंका चोपड़ा के करियर की बात की जाए तो इन दिनों वे क्वांटिको के सीजन-3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वे बॉलीवुड की धक धक क्वीन माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित सिटकॉम को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। जल्द ही प्रियंका हॉलीवुड फिल्म इज इन्ट रोमांटिक और अ किड लाइक जैक में भी नजर आएंगी।