
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने बेबाक बयानों के चलते अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म (Nepotism) पर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे इंडस्ट्री की एक गैंग ने उन्हें किनारे कर दिया था। जिसके बाद प्रियंका को हॉलीवुड का रुख करना पड़ा था। वहीं अब उन्होंने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि स्ट्रगल के दौरान एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक डायरेक्टर ने उनका अंडरवियर देखने की मांग की थी।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक मैगज़ीन इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि यह घटना 2002 से 2003 के बीच की है। उस समय वह फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं। एक फिल्म के लिए उन्हें अंडरकवर एजेंट का रोल करना था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक ऐसे डायरेक्टर के साथ काम कर रही थीं, जिससे वह आजतक कभी नहीं मिली थीं।
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एक लड़के को सिड्यूस करना था। सीन को शूट करने के लिए प्रियंका से अपने बदन के सभी कपड़े उतारने के लिए कहा गया था। प्रियंका चाहती थीं कि इस सीन के लिए वह कई कपड़ों में नजर आएं लेकिन डायरेक्टर ने एक्ट्रेस से कहा था कि नहीं मुझे इनका अंडरवेयर देखना है वरना इस फिल्म को देखने के लिए कोई क्यों आएगा भला?
प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में आगे बताया कि डायरेक्टर ने ये बात सीधे मुझसे नहीं कही बल्कि मेरे सामने स्टाइलिस्ट से कही। एक्ट्रेस ने कहा कि ये बेहद ही गैर मानवीय पलों के जैसा था। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि उनकी कला बिल्कुल भी अहम नहीं है।
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि फिल्म में दो दिनों तक काम करने के बाद उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी जेब से प्रोडक्शन हाउस को पैसे भरे थे, इसके बाद उन्होंने इस फिल्म को लात मार दी थी।
Published on:
24 May 2023 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
