
Priyanka Chopra red look viral
नई दिल्ली। बॉलीवुड में खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक Priyanka Chopra ने अपने खास अभिनय से ना केवल बॉलीवुड में पहचान बनाई है बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का ढंका पीटा है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड की लाइम लाइट से दूर होकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। वो अपने वीडियो और फोटो को शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। रेड ड्रेस में नजर आ रही प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
View this post on InstagramGood luck to all the nominees this evening! #throwback #Emmys ❤️ 🎥: @enews
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइलिश लुक का यह वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। रेड ड्रेस में नजर आ रही प्रियंका चोपड़ा का यह लुक देख फैंस काफी हैरान है। उनके वीडियों को देख फैंस तारीफ करते नही थक रहे हैं। उनके वीडियो पर फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेट्स करने में पीछे नही हैं। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस फाकरी ने भी उनके वीडियो पर फायर इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। उनका यह अंदाज सचमुच में कमाल का लग रहा है।
View this post on InstagramMy forever guy...so grateful for you @nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra a Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस काफी समय से बॉलीवुड से दूर रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थी।
Updated on:
21 Sept 2020 07:17 pm
Published on:
21 Sept 2020 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
