
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक अंदाज में शेयर की कुछ तस्वीरें
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत आई हुईं हैं। वो बुलगारी के एक इवेंट को अटेंड करने के लिए इंडिया पहुंची थी। इसके बाद उनके पति निक जोनस भी भारत पहुंचे थे। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर दुबई की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति की बाहों में नजर आ रही हैं। इस फोटो में इन दोनों के अलावा कोई और भी ऐसा है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ पिछले हफ्ते दुबई गईं थी। एक्ट्रेस किसी काम के सिलसिले में वहां पहुंची थीं पर इन सब के बीच उन्होंने अपनी फैमिली के साथ भी खूब इंजॉय किया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के बाहों में नजर आ रही है। इस फोटो के अलावा उन्होंने अपनी बेटी मालती (Malti) की भी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो बीच पर खेलती हुई नजर आ रही हैं। मालती ने अपने क्यूट अंदाज से लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘घर से दूर एक घर’। पिछले वीकेंड इतने शानदार मेजबान बनने के लिए बुलगारी होटल्स का शुक्रिया’। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इन फोटोज में मालती का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Published on:
19 Mar 2024 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
