20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्टिंग और प्रोडक्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा अब करना चाहती हैं ये काम

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ भी

less than 1 minute read
Google source verification
Priyanka Chopra, Nick Jonas

Priyanka Chopra, Nick Jonas

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ वह 3 साल के लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म में एक्टिंग के साथ प्रोड्यूस भी कर रही हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब प्रियंका एक्टिंग, प्रोडक्शन के बाद निर्देशन में हाथ आजमना चाहती हैं। निर्देशन के सवाल पर प्रियंका का कहना है, 'इसमें इतनी जिम्मेदारी है जो मुझे नर्वस कर देती है, लेकिन धीरे धीरे में एक्टिंग से प्रोडक्शन की तरफ बढ़ गई हूं और आशा है कि मैं जल्द ही निर्देशन की तरफ भी आऊं।'

उनकी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म राइटर आयशा चौधरी की असल जिंदगी पर आधारित है, जिनकी महज 18 साल की उम्र मे मौत हो गई थी। आयशा चौधरी का किरदार फिल्म में जायरा वसीम ने निभाया है जो खुद पूरी स्टोरी को नरेट करने वाली हैं।