
Priyanka Chopra, Nick Jonas
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा कई गाने को भी अपनी आवाज दी हैं। हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि वह अपने पति और इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस के साथ कभी साथ में गाना नहीं गा सकती। फिलहाल फैंस दोनों को एक साथ गाना गाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वह अपने पति निक के म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं।
एक चैट शो दौरान देसी गर्ल ने बताया कि वह म्यूजिक पसंद करती हैं लेकिन उन्होंने ना तो म्यूजिक सीखा है और ना ही उन्हें इसकी गहराई से समझ है। इसलिए वह कभी निक के सामने गाने की हिम्मत नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि निक एक अनोखी प्रतिभा हैं। वह गाने बनाते हैं, गाना लिखते हैं और उसे म्यूजिक भी देते हैं जबकि वह केवल म्यूजिक को पसंद करती हैं। इसलिए उन्होंने कभी उनके साथ गाने की कोशिश भी नहीं की है।
फिल्म 'द हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली प्रियंका टॉप की स्टार हैं और उनके खाते में सफल फिल्मों की लंबी लिस्ट है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द व्हाइट टाइगर' को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों इसकी शूटिंग देश की राजधानी दिल्ली में हुई।
Published on:
24 Nov 2019 02:37 pm
