
Priyanka Chopra wine video
नई दिल्ली। बॉलीवुड गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब पूरी तरह से हॉलीवुड के रंग में रंग चुकी हैं। प्रिंयका की लाइफ का अब हर एक कदम हॉलीवुड को रिप्रजेंट करता है। अपने कपड़ों, फैशन स्टाइल और आचार-विचार सहित उनके पब्लिक सोशल अकाउंट भी इसी बात की गवाही देते हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पहले एक शराब का ग्लास दिखाती हैं। इसमें से एक घूंट पीती हैं और ग्लास को अपने सिर पर दे मारती हैं। ग्लास टूट कर बिखर जाता है। ये वीडियो चौंका देने वाला है। इस तरह का प्रयास करते हुए प्रियंका बेहद असहज नजर आ रही हैं।
शेयर किए हुए वीडियो के बारे में प्रियंका लिखती हैं, 'ऐसा तब होता है जब आप नौ बजे से वाइन तक काम करते हैं... इसे अपने घर में ट्रार्इ् ना करें। खराब दिन गुजरने के बाद मैंने यह फैसला लिया। Lol, Ok, Ok मैं इसे नहीं करूंगी।'
वीडियो के कैप्शन में ही प्रियंका ने हैशटैग लगाकर ये खुलासा भी कर दिया है कि वीडियो में यूज किया गया ग्लास खतरनाक नहीं है। इसे ब्रेकअवे ग्लास और शुगर ग्लास के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि कांच के मुकाबले शुगर ग्लास से चोट लगने का खतरा कम होता है। इस ग्लास का उपयोग कई बार फिल्मों में किया जाता है।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
आपको बता दें कि प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों अमरीका के न्यूयॉर्क में शूटिंग में व्यस्त हैं। उनका नया प्रोजेक्ट भी आने वाला है। दूसरी तरफ प्रियंका मराठी सिनेमा में भी प्रोड्यूसर की तरह अपनी जगह बनाने में लगी हैं।
Published on:
24 Feb 2018 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
