1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा में लोगों के टॉयलेट साफ किया करते थे पंजाबी सिंगर Gippy Grewal!

गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) अपने पंजाबी गानों को लेकर खूब पसंद किए जाते हैं। उन्होंने बेहद मेहनत के साथ अपना सपना पूरा किया और म्यूजिक में अपना करियर बनाया। साथ ही वो पंजाबी फिल्मों में अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 24 Oct 2022, 4:29 PM IST

कनाडा में लोगों के टॉयलेट साफ किया करते थे पंजाबी सिंगर Gippy Grewal

कनाडा में लोगों के टॉयलेट साफ किया करते थे पंजाबी सिंगर Gippy Grewal

पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) अपने गानों और फिल्मों को लेकर खूब पसंद किए जाते हैं। उन्होंने बेहद मेहनत के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी, जिसके बाद आज पंजाबी इंडस्ट्री के सबसे सफल हस्तियों में गिने जाते हैं। हाल में गिप्पी ग्रेवाल ने म्यूजिक इंडस्ट्री में दो दशक पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2002 में की थी, लेकिन उनके फैंस ये नहीं जानते कि अपने करियर की शुरूआत में आने से पहले गिप्पी ग्रेवाल को जीवन में बहुत संघर्ष किया है। वो कनाडा में रहा करते थे, जहां वो लोगों के घरों में टॉयलेट साफ किया करते थे, लेकिन बड़ी बात ये है कि उनकी पत्नी ने भी जीवन में उनका खूब साथ दिया।

गिप्पी ग्रेवाल की पत्नी का नाम रवनीत कौर (Ravneet Kaur) है, जिनके साथ उन्होंने कनाडा में तीन काम किए, जिनके बारे में आपको जानकर काफी हैरानी होगी। कंनाडा में रहने के दौरान वो आर्थिक तौर पर काफी कमजोर थे, जिसके चलते एक्स्ट्रा इनकम के लिए गिप्पी ने वहां टॉयलेट तक साफ कए। इतना ही नहीं वो अपने पत्नी के साथ न्यूज पेपर तक बांटा करते थे।

अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया। साथ ही कनाड में बिताए बुरे दिनों को भी याद किया। इंटरव्यू में गिप्पी ने बताया कि 'ये हमारा दुर्भाग्य ही है कि हमें टॉयलेट की सफाई करना कोई बड़ा काम नहीं है। ये एक छोटा काम है जैसी चीजें सिखाई जाती हैं'। सिंगर ने आगे बताया कि 'जब मैं कनाडा में था, तो मां साफ-सफाई का काम किया करती थी, पोछा लगाना भी शामिल था'।

यह भी पढ़ें: 'Drishyam 2' की टिकटों पर मिल रहा 25% का डिस्काउंट!


सिंगर ने बात करते करते हुए बताया कि 'मैंने टॉयलेट साफ किया करता था। मुझे वो करना था और मुझे लगता था कि ये एक आम सी बात है, जिससे करने में मुझे कभी कोई आपत्ति नहीं थी। मुझे इसके लिए एक्स्ट्रा सैलरी मिलती थी और मैं इसे खुशी-खुशी करता था’। उन्होंने आगे बताया कि 'हम खुश थे। हम पति-पत्नी सुबह 4:30 बजे उठ जाते थे और अखबार बांटते थे'।

वहीं गिप्पी ग्रेवाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘हनीमून’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को अमर प्रीत छाबड़ा द्वारा निर्देशित कि गया है। ये एक ऐसे परिवार की कहानी है जो हनीमून के प्रोसेस से अनजान है। फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 15 के इस कंटेस्टेंस ने Tina-Shaleen के प्यार का बताया 'नकली'

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़