1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘घर को मैट्रिमोनियल वेबसाइट बना दिया’, Bigg Boss 15 के इस कंटेस्टेंस ने Tina-Shaleen के प्यार का बताया ‘नकली’

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर में शालिन भनोट (Shaleen Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) की केमिस्ट्री सभी का ध्यान खिंच रही है, लेकिन 'बिग बॉस 15' के एक्स-कंटेस्टेंट ने दोनों को 'नकली' बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 24 Oct 2022, 1:24 PM IST

Bigg Boss 15 के इस कंटेस्टेंस ने Tina-Shaleen के प्यार का बताया 'नकली'

Bigg Boss 15 के इस कंटेस्टेंस ने Tina-Shaleen के प्यार का बताया 'नकली'

इन दिनों टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर में कंटेस्टेंट के बीच तगड़ी नोक-झोंक देखने को मिल रही है। इसके साथ-साथ शो में कई कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और प्यार के रिश्ते देखने को मिल रहे हैं। शो में इन दिनों ज्यादातर शालिन भनोट (Shaleen Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खिंच रही है। कुछ दिनों पहले बिग बॉस से घर में शालीन ने टीना को रिंग पहनाई थी, जिसके बाद से दोनों अपने रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं हाल में 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के एक एक्स-कंटेस्टेंट ने दोनों के बीच की प्यार भरी केमिस्ट्री को 'नकली' बताया। साथ ही कहा दोनों फेक गेम खेल रहे हैं।


राजीव ने शालीन और टीना के बारे में बात करते हुए कहा कि 'कंटेस्टेंट्स ने घर को एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट बना दिया है। हर कोई एक या दो हफ्ते में प्यार में पड़ जाता है। जैसे शालिन और टीना की रोमांटिक केमिस्ट्री बिल्कुल नकली सी लगती है'। राजीव ने आगे कहा कि 'उन्हें निजी तौर पर अपना खेल खेलना शुरू करना चाहिए'।

साथ ही राजीव ने अपने दोस्त अंकित और उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका के बारे में बात करते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि अंकित और प्रियंका चाहर चौधरी का रिश्ता अलग लगता है। वे असल में ऐसे दिखते हैं जैसे वे प्यार में हैं। मैं उन्हें शो में शादी करते देखना चाहता हूं'। वहीं घर में शांत रहने वाले अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) राजीव के काफी अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui ने Bigg Boss 16 के इस कंटेस्टेंट को बताया फेवरेट!


अंकित के बारे में बात करते हुए राजीव ने कहा कि '‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंस अंकित गुप्ता घर के बाहर से उनके दोस्त हैं और खेल में बहुत अच्छा कर रहे हैं'। उन्होंने कहा कि 'जहां दर्शकों को लगता है कि अंकित ज्यादा नहीं बोलता या खुद को अपने कंफर्ट जोन से बाहर कर देता है'। साथ ही राजीव ने खुलासा किया कि 'लोगों को उनकी चुप्पी को खेल के प्रति उनकी उदासीनता नहीं समझना चाहिए'।

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री के नए एक्टर्स को Subhash Ghai ने बताया ‘साबुन तेल वाले’!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़