'पुष्पा 2' ने अपने म्यूजिक से इतिहास रचा है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने संगीत अधिकारों (म्यूजिक राइट्स) को लेकर ‘आरआरआर’, ‘साहो’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स 65 करोड़ रुपए में बिके हैं। ऐसा करने वाली ये फिल्म पहली इंडियन फिल्म बनी है। पहले पार्ट यानी ‘पुष्पा द राइज’ के गाने तेलुगु के अलावा हिंदी और तमिल भाषा में भी खूब हिट हुए थे। अब ‘पुष्पा 2’ यानी ‘पुष्पा द रूल’ के म्यूजिक को लेकर भी एक अलग ही बज बना हुआ है।