अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म कला को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी अदाकारी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। अब वो एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कला' (Qala) को लेकर वाह वाही लूट रही हैं। लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच अदाकारा की पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ी अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप की घोषणा कर दी है।
तृप्ति डिमरी ने सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप की घोषणा कर दी है। तृप्ति अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर रही हैं। उन्होंने इंस्टा पर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है।
तृप्ति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और कर्णेश की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। तृप्ति तस्वीर में कर्णेश के गले लगते नजर आ रही हैं। वहीं कर्णेश, तृप्ति को चूमते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ तृप्ति ने लिखा है, 'माय लव।' इसके अलावा उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है।
यह भी पढ़ें- जंगल में अचानक बाघ को देख वरुण धवन की निकली हवा
मजे की बात ये है कि एक्ट्रेस की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कला' को कर्णेश (Anushka Sharma Brother Karnesh Sharma) की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स ने ही प्रोड्यूस किया है। इसके पहले तृप्ति फिल्म 'बुलबुल' में नजर आई थीं, जिसका निर्माण भी कर्णेश की कंपनी ने ही किया था।
तृप्ति ने साल 2017 में 'पोस्टर बॉयज' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। हालांकि इस फिल्म से उन्हें कुछ फायदा नहीं मिला था। असल में वो 'लैला मजनू' फिल्म से सुर्खियों में आई थी। रिपोर्टों के अनुसार, 'बुलबुल' के सेट पर इस तृप्ति और कर्णेश ने डेटिंग शुरू की थी।
यह भी पढ़ें- अभिजीत बिचुकले ने किया दावा, 'शाहरुख़ ने मेरा हेयरस्टाइल किया कॉपी'