7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिजीत बिचुकले ने किया दावा, ‘शाहरुख़ ने मेरा हेयरस्टाइल किया कॉपी’, लोग बोले- ‘अच्छा हुआ दांत नहीं कहा’

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्खियां में हैं। इन दिनों फिल्म के नए गाने को लेकर वाह वाही लूट रहे हैं। वहीं पहले गाने को लेकर अभी भी विवाद छिड़ा हुआ है। इस बीच अभिजीत बिचुकले ने फिल्म में शाहरुख खान के लुक को लेकर बयान दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 02, 2023

pathaan

pathaan

शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था। गाने में शाहरुख खान के हरे रंग की शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित बताया था। विवाद अभी भी थमा नहीं है और फिल्म पर तरह तरह के आरोप लग रहे है। इस बीच अभिजीत बिचुकले शाहरुख के लुक को लेकर ऐसा बयान दिया है कि लोगों कि हंसी नहीं रुक रही है।

हाल में मीडिया के साथ बातचीत में बिचुकले ने कहा कि शाहरुख़ खान ने अपनी फिल्म ‘पठान’ में जो हेयरस्टाइल रखा है वो उनसे कॉपी किया है। अब बिचुकले का ये बयान वायरल हो रहा है।

अभिजीत बिचुकले ने कहा, 'शाहरुख ने बिग बॉस में मेरा हेयर स्टाइल देखा था और उन्होंने पठान के लिए वही लुक कॉपी किया था। मैंने क्या गुल खिलाए वो शाहरुख ने भी देखे थे। लोग कह रहे हैं कि पठान, शाह में रुख मेरे जैसा दिखता है। यह मेरे लिए पॉजिटिव बात है।'

यह भी पढ़ें- जंगल में अचानक बाघ को देख वरुण धवन की निकली हवा

अभिजीत बिचुकले का ये बयान आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘बस इतना कॉंफिडेंट चाहिए जिंदगी में’।

अन्य ने लिखा ‘शाहरुख़ खान ने बिचुकले को ही फॉलो किया है।'

तीसरे ने तंज कसते हुए लिखा 'शाहरुख़ खान को ही कॉपी किया है।'

एक अन्य ने लिखा- 'अच्छा हुआ दांत नहीं कहा'।

‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने लकिया है और फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे। पठान को हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी रिलीज किया जाएगा

साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पहनी भगवा रंग की शॉर्ट ड्रेस

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग