Shahid Kapoor Stalked by Raaj Kumar's Daughter: एक्टर राज कुमार की बेटी 'वास्तविकता पंडित' शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। वो शाहिद के पीछे इस कदर पागल थीं कि वो जहां जाते वास्तविकता उनका पीछा करती थीं। दूसरी तरफ, शाहिद उनसे इतने परेशान हो गए थे कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी।
Shahid Kapoor Stalked by Raaj Kumar's Daughter: एक्टर शाहिद कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेटी हीरो कहा जाता है। शाहिद कपूर ने अपनी एक्टिंग और स्माइल से कई लड़कियों का दिल जीता है। शाहिद भले ही फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन उनके चाहने वालों की तादाद अभी भी बनी हुई है। शाहिद ने आम लड़कियों ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को भी अपना दीवाना बना चुके हैं। यहां तक की बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता की बेटी को शाहिद कपूर से प्यार हो गया था। यह मामला इतना बढ़ गया था जिसकी वजह से शाहिद को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ गई थी।
शाहिद से एकतरफा प्यार करने लगीं थी वास्तविकता
शाहिद कपूर आम लड़कियों से लेकर एक्ट्रेस तक के क्रश रह चुके है। शाहिद इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'फर्जी' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शाहिद कपूर की निजी जिंदगी का एक किस्सा सामने आया है। इसमें कैसे शाहिद को एकतरफा प्यार का शिकार होना पड़ा। शाहिद से एकतरफा प्यार करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि वास्तविकता पंडित थी।
डांस क्लास में हुई थी वास्तविकता की शाहिद से मुलाकात
मशहूर अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर के प्यार में पागल थी। वह शाहिद से इस कदर प्यार करती थी कि वह जहां भी जाते, वह उनका पीछा करती। यहीं नहीं वास्तविक्ता शाहिद को स्टॉक भी करने लगी थीं। वास्तविकता पंडित और शाहिद कपूर की पहली मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डाबर की डांस क्लास में हुई थी। उस वक्त उन्हें शाहिद पहली नजर में ही पसंद आ गए थे।
शाहिद का पीछा करती थी वास्तविकता
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वास्तविकता पंडित को शाहिद कपूर से इतना लगाव हो गया था कि उन्होंने उनके घर के पास एक घर तक खरीद लिया। उस वक्त शाहिद जहां भी जाते, वह उनके पीछे-पीछे जातीं। अक्सर वह शाहिद कपूर की कार के बोनट पर बैठ जाती थीं। शाहिद के लिए वास्तविकता ने एक्टिंग क्लास, यहां तक कि डांस क्लास तक छोड़ दी थी। वह दिन-रात शाहिद के अपार्टमेंट के पास रहती थी।
यह भी पढ़ें: 'फर्जी' के लिए शाहिद कपूर ने चार्ज किए इतने करोड़, सुनकर चकरा जाएगा सिर
शाहिद कपूर ने परेशान होकर करा दी थी एफआईआर
दरअसल, वास्तविकता को शाहिद से एकतरफा प्यार हो गया था। शुरुआत में शाहिद ने इसे अनसुना कर दिया। लेकिन फिर दिन पर दिन स्थिति गंभीर होती गई। एक दिन शाहिद कपूर बहुत परेशान हो गए। उन्होंने वास्तविकता पंडित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद वास्तविकता ने शाहिद का पीछा करना छोड़ दिया।
फिल्मों में नाम नहीं कमा पाईं वास्तविकता
बता दें, वास्तविकता पंडित ने 1996 में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें फिल्म में उतनी सफलता नहीं मिली। भले ही उनके पिता दिग्गज एक्टर राजकुमार थे, मगर वास्तविकता वो सक्सेस अचीव नहीं कर पाईं। साल 2000 में लॉरेंस डिसूजा ने उन्हें फिल्म 'दिल भी क्या चीज है' के लिए साइन किया था। उन्होंने कुछ समय के लिए इस फिल्म की शूटिंग भी की थी। लेकिन लॉरेंस को उनका काम पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने उनकी जगह दूसरी एक्ट्रेस के साथ फिल्म बनाई। अब वास्तविकता कहां है, क्या करती है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: जब शाहिद कपूर को दिल दे बैठीं थीं करीना, इतनी इम्प्रेस हुईं सैफ के सामने ही कर लिया किस