आज पूरा विश्व यौन उत्पीड़न जैसे अनकहे शब्द के बारे में खुलकर चर्चा करने लगा है। हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे वाइंस्टीन के ऊपर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगने के बाद यौन उत्पीड़न को लेकर मानों बहस सी छिड़ गई है। अब धीरे धीरे भारत में भी लोग इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाते दिखाई दे रहे हैं। भारतीय सिनेमा जगत में भी इस मामले को लेकर खुलकर बातें होने लगी है। इस मामले के बाद ना सिर्फ यौन उत्पीड़न बल्कि कास्टिंग काउच जैसे मामलों भी सामने आ रहे हैं। हाल में इस विषय पर बॅालीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे से बातचीत की गई। इस मामले को लेकर राधिका का कहना है की,- डर की वजह से..क्योंकि जो लोग महात्वाकांक्षी हैं, वे डरे हुए हैं। वे सोचते हैं कि अगर वे किसी का नाम लेते हैं, जो बेहद रसूखदार हैं तो फिर उनके साथ क्या होगा? मैं बस यही बात कह रही हूं कि हर किसी को मुंह खोलना पड़ेगा।