ंमुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली यह छात्रा आईआईटी-कानपुर में दो साल से पढ़ रही है। अक्टूबर माह में दीपावली की छुट्टी के दौरान छात्रा ने लखनऊ से हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस से टिकट कराया था। तय तारीख पर छात्रा ट्रेन में सवार हुई और रामपुर पहुंच गई। चूंकि छात्रा के पिता रामपुर कोतवाली में तैनात हैं, इसलिए वह रामपुर उतर गई। फोन मिलना पर मालूम हुआ कि पिता किसी जरूरी काम से बाहर गए हैं, ऐसे में छात्रा अकेले ही बस अड्डे पहुंची। बताते हैं कि मुरादाबाद के लिए बस का इंतजार करते समय बिजनौर निवासी अंकुर यादव मिला। अंकुर ने उसे कार में लि ट ऑफर किया तो वह पूर्व परिचित होने के कारण बैठ गई, लेकिन अपने घर नहीं पहुंची।