19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रेड 2’ से लेकर ‘शैतान 2’ तक, 2024-25 में Ajay Devgn की 6 नहीं ये 7 फिल्में हो रही रिलीज, देखें लिस्ट

साल 2024 से 2025 तक, अजय देवगन के पास कुल 7 फिल्में हैं, जो रिलीज होने को तैयार हैं। आइए इनकी लिस्ट देखते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Sep 14, 2024

ajay devgn movies

अजय देवगन

अजय देवगन के पास 2024 से 2025 तक कई फिल्में हैं, जो रिलीज होने को तैयार हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो उनकी सुपरहिट मूवीज के सीक्वल हैं। अजय देवगन की कुल मूवी लिस्ट की बात करें तो यह 7 हैं। आइए एक-एक करके उन फिल्मों के नाम जानते हैं।

शैतान 2

2023 में रिलीज हुई शैतान अजय देवगन की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। शैतान के सक्सेस के बाद शैतान 2 बनने पर विचार हुआ। अजय देवगन जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

रेड 2

अजय देवगन की 2018 में आई फिल्म रेड को दर्शकों ने काफी पसंद किया। रेड 2 इसी फिल्म का सीक्वल है। पहले यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 21 फरवरी, 2025 कर दी गई।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput को याद कर इमोशनल हुईं परिणीति चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर कहा- मिस यू

सिंघम अगेन

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में सिंघम अगेन भी शामिल है। यह फिल्म इसी साल 1 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स हैं।

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन सन ऑफ सरदार 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। एक्टर ने अगस्त में ही इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसमें अजय देवगन के साथ संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora के पिता की मौत के बाद हुआ बड़ा खुलासा, मीडिया में चल रही ये खबर निकली झूठी

दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की दे दे प्यार दे 2 भी आ रही है। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

शराबी

अजय देवगन के हिस्से शराबी फिल्म भी है। केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने कुछ दिन पहले ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। इसमें रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी नजर आएंगी। अजय की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

गोलमाल 5

गोलमाल फ्रेंचाइजी का 5वां पार्ट गोलमाल 5 भी अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी फिलहाल सिंघम अगेन में बिजी हैं। इसके बाद जल्द ही वह गोलमाल 5 की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग