30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 राज कपूर को अपनी मौत का एक महीने पहले हो गया था आभास, ICU में दर्द के साथ बोले थे ये तीन शब्द 

Raj Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर को एक महीने पहले ही अपनी मौत का आभास हो गया था। 2 जून 1988 को राज कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jun 02, 2024

Raj Kapoor Death Anniversary

Raj Kapoor Death Anniversary

Raj Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले महान एक्टर राज कपूर की 2 जून को डेथ एनवर्सरी होती है। इस मौके पर राज कपूर की जिन्दगी का वो किस्सा बताएंगे जब एक्टर को उनकी मौत का आभास एक महीने पहले ही हो गया था।

हालत खाराब होने पर भी राज कपूर पहुंचे थे 19वां दादा साहेब फाल्के लेने 

राज कपूर को जब 19वां दादा साहेब फाल्के से सम्मानित किया जाने वाला था उस दौरान एक्टर काफी बीमार चल रहे थे। अस्थमा के मरीज थे और उन दिनों तो बार-बार उन्हें अस्थमा अटैक आने लगे थे। प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर निकाल दिया, जो पत्नी कृष्णा के पास ही रखा हुआ था। उस समय राज कपूर की स्थिति लगभग न चलने के बराबर ही थी। राज कपूर साहब का नाम मंच पर पुकारा गया तो वह उठकर मंच तक नहीं जा पाए थे। उनकी हालत देखते हुए भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण सभी प्रोटोकॉल्स को एक तरफ रखकर खुद उनके पास पहुंच गए। उन्होंने राज कपूर को पूरे सम्मान के साथ उनका पुरस्कार दिया। इसी दौरान एक बार फिर से उन्हें अस्थमा का अटैक आ गया। ऑडिटोरियम से राष्ट्रपति की एम्बुलेंस मौजूद थी, जिसमें ही राज कपूर को AIIMS ले जाया गया।

यह भी पढ़े: संविका नहीं है ‘रिंकी’ का असली नाम, घर वालों से झूठ बोल शुरू की एक्टिंग, एक्ट्रेस की लाइफ का हुआ खुलासा

राज कपूर को अपनी मौत का पहले ही हो गया था आभास 

राज कपूर की तबीयत काफी बिगड़ने पर डॉक्टर्स ने उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सरदाना उनकी देखभाल कर रहे थे। डॉक्टर्स ने सरदाना को ICU से बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन राज कपूर ने उन्हें वहीं रोका और कहा, 'अब मैं ठीक नहीं हो पाऊंगा। आई विल डाई…' इस बात तो सुनकर वहीं मौजूद उनकी पत्नी कृष्णा काफी विचलित हो गईं। इसके कुछ देर बार ही डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें निमोनिया हो गया है वह कोमा में चले गए हैं। इसके एक महीने बाद 2 जून 1988 को राज कपूर ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।