राजेश खन्ना ने अपनी जिंदगी में भरपूर शोहरत हासिल कर ली थी जो शायद ही किसी दूसरे एक्टर को नसीब हुई होगी। अपनी जिंदगी का हर पल काजेशखन्ना ने शानदार रूप से जिया था, लेकिन 18 जुलाई 2012 को बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का अंत हो गया था। कहा जाता है कि राजेश खन्ना ने अपनी मौत से पहले पत्नी डिंपल कपाड़िया और बेटियों से कहा था कि मेरी मौत के बाद मेरी विदाई किसी सुपरस्टार की तरह ही करना।