25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चुपके चुपके’ के रिमेक में धर्मेंद्र का किरदार निभाएंगे राजकुमार राव, कहा बहुत बड़ी जिम्मेदारी है ये

चुपके- चुपके के रिमेक में दिखाई देंगे राजकुमार राव धर्मेंद्र का रोल को बताया एक बड़ी जिम्मेदारीो
2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Oct 16, 2019

rajkumar rao

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई समय से पुरानी सुपरहिट फिल्मों का रीमेक बनाने का सिलसिला जारी है। इन फिल्मों से निर्माता और निर्देशकों को फिल्म हिट होने से काफी मुनाफा भी होता है। वहीं अब खबरें है कि 1975 की कॉमेडी फिल्म चुपके-चुपके का भी रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म में अमिताभ और धर्मेंद्र की जोड़ी ने सबका प्यार लूटा और इसी फिल्म से अमिताभ और धर्मेंद्र अच्छे दोस्त भी बने थे।

वहीं अब इस फिल्म के रिमेक में राजकुमार को कॉस्ट करने की बात हो रही है। जिसके निर्माता भूषण कुमार और लव रंजन हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव को धर्मेंद्र उर्फ प्रोफेसर परिमल त्रिपाठी उर्फ प्यारेलाल की भूमिका में नज़र आएंगे। राजकुमार को इस किरदार में देखना बेहद ही दिलचस्प होगा।

फिल्म चुपके-चुपके के रीमेक में राजकुमार का नाम तो तय है लेकिन अभी अन्य कलाकारों में कौन है इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा कि फिल्म चुपके चुपके में धर्मेंद्र का किरदार करना उनके लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वैसे देखा जाए तो राजकुमार राय एक बेहतरीन एक्टर रूप में बॉलीवुड में खूब फेमस हैं। सभी उनकी एक्टिंग को खूब पंसद करते है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग