
rajkumar santoshi
बॉलीवुड के निर्देशक, निर्माता राजकुमार संतोषी का जन्म चेन्नई में हुआ था। वह फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरों में से एक हैं। जब उनकी उम्र पांच वर्ष थी तब वह चेन्नई से मुंबई चले आए थे। राजकुमार ने सिर्फ 10 वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। बता दें कि उन्होंने अपनी 11 वीं कक्षा की पढ़ाई अधूरी ही छोड़ दी थी। इन्होंने अपने जीवन काल में बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन उनके बारे में लोग बहुत ज्यादा नहीं जानते होंगे तो आइए आज हम आपको इनके जीवन से रुबरु करवाते हैं।
साल 1982 से की थी कॅरियर की शुरुआत-
राजकुमार ने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1982 से की थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने निर्देशक गोविंद निहलानी के साथ रहकर निर्देशन करना का कार्य सीखा। संतोषी कहते हैं कि 'वह आज जो कुछ भी सीखे हैं, वो निहलानी जी की बदौलत सीखा है।' संतोषी ने निहलानी के साथ कुल पांच फिल्मों में काम किया है। साथ ही इन्होेंने बॉलीवुड में काफी हिट फिल्में दी हैं। यह एक बेहतर निर्देशक होने के साथ-साथ एक लेखक भी हैं।
पहली फिल्म 'घायल' बनाई-
राजकुमार संतोषी के पिता पी.एल. संतोषी खुद भी के एक जाने माने फिल्म निर्माता और निर्देशक हुआ करते थे। उन्होंने दक्षिण भारत की कई फिल्मों में भी कार्य किया था। हालांकि राजकुमार ने साल 1990 में अपनी पहली फिल्म 'घायल' बनाई इसमें उन्होंने अभिनेता सनी देओल को कास्ट किया था। जो कि उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘बरसात’, ‘दामिनी’, 'अंदाज अपना अपना’, 'चाइना गेट’, 'पुकार’, 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’, 'अजब प्रेम की गजब कहानी’, 'फाटा पोस्टर निकला हीरो’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी।
Published on:
05 Jul 2018 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
