30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान को राखी बांधना चाहती हैं राखी सावंत, बताई ये दिल छू लेने वाली वजह

राखी सावंत ने रक्षा बंधन को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। राखी सावंत ने कहा कि वो इस रक्षा बंधन पर सुपरस्टार सलमान खान को राखी बांधना चाहती हैं। राखी ने बताया कि सलमान खान उनके मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े थे।  
2 min read
Google source verification
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant

नई दिल्ली। 22 अगस्त को देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन काफी एक्साइटेड हैं। रक्षा बंधन के त्योहार पर राखी ने एक अपनी एक इच्छा भी जाहिर की है। दरअसल, राखी चाहती है कि वो इस रक्षा बंधन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को राखी बांधे। जिसके पीछे की राखी ने एक खास वजह बताई।

राखी सावंत ने जाहिर की अपनी इच्छा

एक इंटरव्यू में राखी सांवत ने रक्षा बंधन के त्योहार पर अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि 'वो विकास गुप्ता को राखी बांधना चाहती हैं। विकास ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। राखी के त्योहार पर वो अपने भाई राकेश और संजय दादा को भी राखी बांधेंगी। राखी ने आगे कहा कि वो सलमान खान को भी राखी बांधेगी। राखी ने बताया कि सलमान ने उनकी मां का ऑपरेशन करवाया था। उन्होंने ने ही उनकी मां को दूसरी जिंदगी दी है। राखी सावंत ने ये भी कहा कि 'कोई सलमान भाई की फोटो वाली एक कस्टमाइज्ड राखी तैयार करें।'

सलमान खान ने करवाया था राखी की मां का ऑपरेशन

राखी सावंत की मां को कैंसर था। डॉक्टर ने उनकी मां का ट्यमूर निकाला था। इस दौरान सलमान खान ने राखी की खूब मदद की थी। यही नहीं सलमान खान ने ही राखी की मां के लिए डॉक्टर की टीम को भिजावाय था और उन्होंने ही ऑपरेशन किया था। मां के ऑपरेशन होने के बाद राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी मां अब पूरी तरह से ठीक हैं।

यह भी पढ़ें- राखी सावंत के घर में घुसकर शख्स ने तोड़ा दरवाजा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सलमान खान को बताया फरिश्ता

यही नहीं राखी सावंत और उनकी मां ने हाथ जोड़कर सलमान को मदद करने के लिए धन्यवाद कहा था। राखी सावंत ने कहा था कि 'जीजस ने सलमान खान को उनकी जिंदगी में एंजल बनाकर भेजा है। राखी ने बताया कि सलमान उनके मुश्किल वक्त में उनके साथ रहे और उनकी बहुत मदद की। राखी और उनकी मां ने सलमान और उनके पूरे परिवार को बहुत दुआएं भी दी थीं।'

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant को आगे ना पढ़ा पाने की वजह से दुखी हैं उनकी मां, आर्थिक तंगी और गंदे इलाके में गुज़ारा बचपन

बिग बॉस 14 के बाद से मिला खूब फेम

आपको बता दें 'बिग बॉस 14' में राखी सावंत ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। दर्शकों ने राखी को शो में काफी पसंद किया था। जब से राखी शो से बाहर आईं हैं। तभी से उनके पास खूब सारा काम मिल रहा है। हाल ही में राखी सावंत के दो गाने रिलीज़ हुए हैं। जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिए।