10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ ने सबके सामने किया ऐसा काम, लोग बोले- ‘प्रभु ये ऑन-स्क्रीन ना करो’

रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामयण' को देखना आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। आज भी इनके पात्रों को लेग पूजते हैं। इनकी एक हरकत लोगों को नाराज कर देती हैं। अब सीरियल में लक्ष्मण (Lakshman) का रोल निभा चुके सुनील लहरी ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे लोग उनसे नाराज हो गए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 10, 2023

 sunil lahri

sunil lahri

रामानंद सागर के धार्मिक शो 'रामयाण' ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह हासिल की। 'रामयाण' की दीवानगी लोगों के सिर पर इस तरह चढ़ी थी कि लोग इसके पात्रों को पूजने लगे थे। 'रामयाण' के किरदारों को आज भी दर्शका उसी तरह से सम्मान और प्यार देते हैं।

सीरियल के किरदारों पर आज भी लोग नजर रखते हैं। हाल ही में लक्ष्मण (Lakshman) का रोल निभा चुके सुनील लहरी ने कुछ ऐसा किया है जिससे उनके फैंस खफा हो गए हैं और उन्हें ऐसा न करने की नसीहत दे रहे हैं।

दरअसल में ‘लक्ष्मण’ यानी सुनील लहरी ने हाल ही में अपना 62वां जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन के मौके पर सुनील लहरी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसे देख यूजर्स भड़क गए हैं। सुनील ने ट्रेंडिंग रील पर एक वीडियो बनाया था। वीडियो में वो सिगरेट जलाते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उर्फी जावेद ने फिर लिया पंगा

हालांकि इसकी सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल में वो बर्थडे केक के लिए मोमबत्ती जला रहे थे। वीडियो में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया और बाद में केक पर मोमबत्ती लगाई। वीडियो को शयर करते हुए उन्होंने फैमिली, दोस्तों और फैंस का शुक्रिया भी किया।

लोग उनके इस वीडियो पर जनकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “लक्ष्मण जी को ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए।”

एक ने कहा, “अरे हम भी डाउट में पड़ गए। हमारे लक्ष्मण भैया सिगरेट नहीं पी सकते हैं।”

एक अन्य ने कमेंट किया, “आप भी सुनील जी नए-नए तरीके लाते हैं।”

दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, “प्रभु ये ऑन-स्क्रीन न करो।”

25 जनवरी, 1987 को दूरदर्शन पर इस महाकाव्य का पहला एपिसोड शुरू हुआ था। शुरुआत में रामायण 52 एपिसोड्स का होने वाला था। बाद में इसकी लोकप्रियता देखते हुए इनकी संख्या 78 कर दी गई। आंकड़े और भी हैं।

मसलन रामायण का एक एपिसोड को बनाने में 9 लाख का खर्चा आया था। वहीं दूरदर्शन को प्रति एपिसोड 40 लाख की कमाई हुई थी।

यह भी पढ़ें- 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख खान संग दिखेंगे सलमान खान!