चित्रा वाघ का कहना था कि उर्फी मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था कि वह उर्फी को सबक सिखाना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर को उर्फी के खिलाफ शिकायत भी दी थी।
वहीं इसपर रिएक्ट करते हुए उर्फी जावेद ने चित्रा वाघ की वह तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें वह शिकायत की कॉपी दिखाती नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, "मुझे खुद पर बहुत गर्व है।" एक दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, "गुड जॉब चित्रा वाघ।"