अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'संजू' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि 'संजू' अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी बायोपिक है। इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन के बारे में बताया गया है कि वह कैसी—कैसी समस्याओं से गुजरे हैं। इसमें उनके ड्रग्स की लत के बारे में भी बताया गया है। बता दें कि संजय दत्त एक समय ड्रग्स के आदि हो गए थे। वह उस स्टेज में पहुंचु गए थे, जहां इस लत से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है।
रणबीर ने भी ली थी ड्रग्स:
रणबीर कपूर ने 'संजू' में संजय दत्त का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। एक साक्षात्कार में रणबीर ने बताया कि वह भी कॉलेज के दिनों में ड्रग्स ले चुके हैं। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह भी ड्रग्स के बुरे प्रभाव में आ गए थे। कॉलेज के दिनों में उन्होंने ड्रग्स ट्राई की थी। उनका कहना है कि उन्हें जल्द ही इस बात का अहसास हो गया था कि अगर वह ड्रग्स लेते रहे तो वह जीवन में कुछ भी नहीं कर पाएंगे। रणबीर ने नौजवानों को इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में आगाह किया।