25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनाली बेंद्रे की जानलेवा बीमारी से सदमें में बॉलीवुड, ऐसे मांग रहे दुआएं

सोनाली का ट्वीट पढ़ने के बाद कई सेलेब्स ने अपने कमेंट कर उनके लिए दुआएं मांगी
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jul 04, 2018

Sonali Manish and Karan

Sonali Manish and Karan

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हाईग्रेड कैंसर हो गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड सदमें में आ गया। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट कर सोनाली को हिम्मत दी। कुछ बॉलीवुड स्टार्स उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। सोनाली का ट्वीट पढ़ने के बाद कई सेलेब्स ने अपने कमेंट कर उनके लिए दुआएं मांगी।

जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोनाली की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,' दुआ करता हूं जल्द सेहतमंद हो।' वहीं सोनाली के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री नीलम ने लिखा, 'तुम एक स्ट्रांग गर्ल हो, मेरी सुपरवुमन।' बता दें कि इन दोनों ने फिल्म 'हम साथ—साथ हैं' में साथ काम किया था।

इन सेलेब्स ने भी मांगी दुआएं:
सोनाली के कैंसर वाले ट्वीट के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। नीलम और मनीष मल्होत्रा के बाद करण जौहर से लेकर इल‍ियाना ड‍िक्रूज जैसे कई बड़े सेलेब्स एक्ट्रेस के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

सोनाली ने किया था यह ट्वीट:
सोनली बेंद्रे ने अपनी बीमारी के बारे में ट्वीट कर बताया, 'कभी-कभी, जब आप जिंदगी से कम से कम की उम्मीद करते हैं, तो जीवन आपको एक कर्वबॉल फेंकता है। मुझे हाल ही में हाई ग्रेड कैंसर हुआ है जिसे हम पहले स्पष्ट रूप से नहीं देख रहे थे। एक अजीब से दर्द की शि‍कायत के बाद कुछ टेस्ट में इसका खुलासा हुआ है। मेरे परिवार और करीबी दोस्तों ने मेरे चारों ओर है, जो मुझे बेस्ट सपोर्ट दे रहे हैं।'

फैंस भी मांग रहे जल्द ठीक होने की दुआ:
जैसे ही सोनाली की इस गंभीर बीमारी का खुलासा हुआ तो उनके सभी फैंस हैरान हो गए। कुछ फैंस तो उन्हें इस कठिन समय में साहसी और सशक्त रहने की सलाह दे रहे हैं। कुछ फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग