फिल्मी सफर:
एक जनवरी 1975 को जन्मी सोनाली बेंद्रे ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि मराठी, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 1994 में रिलीज हुई फिल्म आग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सोनाली 'सरफ़रोश', 'हम साथ साथ हैं', 'दिलजले', 'चोरी चोरी', 'कल हो ना हो', 'हमारा दिल आपके पास है' और 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।