10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इरफान खान बोले: पता नहीं कब घर वापस आऊंगा,जानिए उनके स्वास्थ्य का ताजा अपडेट

इसका आइडिया मुझे भी नहीं है कि मैं घर वापस कब जाउंगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 1 Jul 2018, 6:15 PM IST

Irrfan khan

Irrfan khan

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म भी जल्द 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। लेकिन उन्हें घर लौटने की कोई जल्दी नहीं है। इस साल की शुरूआत में इरफान को अपनी दुर्लभ बीमारी का पता चला और वह इन दिनों लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। अच्छी खबर ये है कि इरफान धीरे-धीरे ही सही लेकिन मजबूती से ठीक हो रहे हैं। जब उनके फैंस को उनकी इस खतरनाक बीमारी का पता चला तो, हर कोई उनकी सलामती का कमाना करना लगे। शायद यही वजह है जो बीच-बीच में उनकी तबीयत में सुधार की खबरें आने लगी। अब इरफान ने अपनी तबीयत और घर वापस आने को लेकर कहा है कि वह अभी घर आने की जल्दी में नहीं हैं। जबकि उनके फैंस उन्हें इस साल के अंत तक इंडिया में देखने को बेताब हैं।

मुझे नहीं पता मैं कब वापस आऊंगा
हाल में मीडिया ने जब इरफान से उनकी तबीयत का जायजा लेना चाहा और उनसे पूछा की वह घर वापस कब जाओगे, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा- 'इसका आइडिया मुझे भी नहीं है कि मैं घर वापस कब जाउंगा। इसके लिए मैं कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता हूं।' इरफान पिछली बार कॉमेडी फिल्म 'ब्लैकमेल' में नजर आए थे।

फिल्में हो रही हैं प्रभावित
इरफान के विदेश में होने की वजह से उनकी फिल्मों का प्रमोशन ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। उनकी पिछली फिल्म 'ब्लैकमेल' रिलीज हुई तो भी इरफान यहां नहीं थे ऐसे में उनकी फिल्म की मार्केटिंग पर काफी प्रभाव पड़ा और अब उनकी अगली फिल्म 'कारवां' रिलीज होने जा रही है। इसकी रिलीज के दौरान भी इरफान बाहर ही रहेंगे और उनके अलावा इस फिल्म में ऐसा कोई बड़ा चेहरा नहीं जो उनकी फिल्म की मार्केटिंग कर सके। क्योंकि उनकी इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान नजर आएंगे जो बॉलीवुड में एक न्यूकमर अभिनेता हैं।

प्रमोशन को लेकर अगले महीने होगी मिटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम 'कारवां' के प्रमोशन को लेकर अगले महीने मिटिंग बुलाने पर विचार कर रही है। इस मिटिंग में फिल्म के प्रमोशन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। डायरेक्टर आकर्ष खुराना मानते हैं ये एक बड़ी समस्या है और यह हमारी टीम के लिए एक बड़ा चैलेंज भी है। लेकिन फिर भी हम फिल्म 'कारवां' को इरफान की बिना प्रमोट करने की रणनीति बनाएंगे। हम इसके प्रमोशन के लिए बेहतर से बेहतर विकल्प को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

इरफान के साथ होंगे ये स्टार्स
फिल्म 'कारवां' में इरफान के साथ मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दलकीर सलमान और एक्ट्रेस मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी।