25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर कपूर पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे में है पूरा परिवार

रणबीर कपूर ( ranbir kapoor ) को गहरा सदमा लगा है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jan 14, 2020

रणबीर कपूर पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे में है पूरा परिवार

रणबीर कपूर पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे में है पूरा परिवार

अभिनेता ऋषि कपूर ( rishi kapoor ) की बहन और अमिताभ बच्चन ( amitabh bachchan ) की बेटी श्वेता नंदा ( shweta nanda ) की सासू मां रितु नंदा ( ritu nanda ) का निधन हो गया है। 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई रितु काफी समय से कैंसर से जूझ रही थीं। अमिताभ ने अपनी समधन के निधन की जानकारी ब्लॉग पर दी। उन्होंने लिखा, 'मेरी समधन रितु नंदा, श्वेता बच्चन की सास का रात 1:15 बजे अचानक निधन हो गया।'

वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ( riddhima kapoor ) साहनी ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि ये उस दयालु इंसान के लिए जिनके बराबर आज तक मैंने किसी को नहीं देखा। वो अब आपके जैसे लोगों को नहीं बनाता। बुआ मैं आपको हमेशा याद करूंगी। रिद्धिमा के इस पोस्ट पर कपूर खानदान के करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने रिएक्शन दिया।

सभी रितु नंदा की आत्मा की शांति के लिए कामना करते नजर आए।

बता दें इससे पहले 2018 अगस्त में रितु नंदा के पति राजन नंदा का भी निधन हो चुका है। राजन, कृषि उपकरण निर्माता कंपनी एस्कॉर्टस समूह के चेयरमैन थे। वहीं रितु खुद एक एंट्रप्रेन्योर थीं और एक लाइफ इन्श्योरेंस बिजनेस से जुड़ी हुई थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग