
Bramhastra Part 2
Deepika Padukone Plays role of Mother in Brahmastra Part 2 Dev: निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 के बाद अब जल्द ही आपको ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 (Brahmastra Part One Shiva) सिनामाघरों में देखने को मिलेगी। ब्रह्मास्त्र के पार्ट वन में रणबीर कपूर ने शिवा का लीड रोल निभाया था। जिसके पास अग्नि की शक्ति होती है। रणबीर ने फिल्म के लिए 25-30 करोड़ रुपये चार्ज कर किए थे। इस बार रणबीर कपूर ने अपनी फीस और भी बढ़ा दी है। इस बार रणबीर कपूर इस फिल्म के पार्ट 2 के लिए पूरे 40 करोड़ रुपए वसूल रहें हैं। तो वहीं आलिया भट्ट ने पहले पार्ट में ईशा का रोल निभाया था, जोकि शिवा की स्पार्क यानी की लाइट है उनकी जिंदगी, उसकी गर्लफ्रेंड है। इसके साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएं थे। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये था। ये साल 2022 की सबसे एक्सपेंसिव फिल्मों में से एक थी। इसके साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन ने गुरू अरविंद का रोल निभाया था। अमिताभ (Amitabh Bachchan) ने फिल्म में ब्रह्मा का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्होंने 8-10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इसमें मौनी रॉय (Mouni Roy) ने जुनून नाम के विलेन की भूमिका निभाई थी। इस रोल के लिए मौनी ने 3 करोड़ रुपये की फीस ली थी। इसके साथ ही अक्किनेनी नागार्जुन (Nagaarjun) ने फिल्म में अर्कियोलोजिस्ट की भूमिका निभाई थी, जोकि एक नंदी के रोल में थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए कुल 9-11 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। लेकिन अब जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है वो ये की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव' में अब रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड उनकी मां का रोल अदा करेंगी।
आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा (Brahmastra: Part One Shiva) में जितने किरदार थे, वह सभी आपको फिल्म के दूसरे पार्ट यानी की 'ब्रम्हास्त्र पार्ट 2 देव' (Brahmastra: Part Two Dev) में नजर आएंगे। इसमें केवल पहले पार्ट में नंदी का रोल निभा चुके नागार्जुन नहीं होंगे क्योंकि वह पहले पार्ट में शिवा की जान बचाते वक्त उनकी मौत हो जाती है। इस बार इस फिल्म में दो और नए स्टारकास्ट नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर मार्च में एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये धुंआधार फिल्में और सीरीज
(Brahmastra: Part 1 Shiva) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आएंगी। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण फिल्म के किरदार शिवा यानी की रणवीर कपूर की मां अमृता का रोल निभाएंगी। तो वहीं एक और बात का खुलासा हुआ है कि फिल्म में रणबीर के पिता यानी की देव का रोल ऋतिक रोशन या फिर दीपिका के रियल लाइफ हस्बैंड रणवीर सिंह निभाएंगे।
फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में (रणबीर कपूर) यानी की शिवा की मां अमृता के रोल में (दीपिका पादुकोण) का नाम फाइनल हो चुका है। जबकि देव के किरदार के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम सामने आ रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट को देखते हुए यही कयास लगाए जा रहें हैं कि फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra Part 2 Dev) पहले पार्ट (Brahmastra Part 1 Shiva) से भी कहीं ज्यादा धमाका करेगी।
यह भी पढ़ें: 34वें दिन पठान का धमाका, शाहरुख-दीपिका के लिए सोमवार रहा दमदार
Updated on:
28 Feb 2023 08:57 pm
Published on:
28 Feb 2023 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
