बॉलीवुड

क्या संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर के बीच सब कुछ ठीक नहीं? ‘बैजू बावरा’ से हुए आउट!

खबरों के मुताबिक, रणबीर बैजू बावरा और धर्मा प्रॉडक्शन के प्रॉजेक्ट के बारे में निश्चित नहीं है। ऐसा लग रहा है कि रणबीर संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहते हैं।

2 min read
Jul 19, 2021
Ranbir Kapoor Kartik Aaryan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सफलतम डायरेक्टर में से एक संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म 'बैजू बावरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्म के लिए कई एक्टर्स के नाम सामने आए लेकिन कोई भी फाइनल नहीं हुआ है। कहा जा रहा था कि एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन और दीपिका पादुकोण फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली और टीम को अपने कन्फ्यूजन के बारे में बताया है। वह बैजू बावरा और धर्मा प्रॉडक्शन के प्रॉजेक्ट के बारे में निश्चित नहीं है। ऐसा लग रहा है कि रणबीर संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहते हैं। कम ही लोगों को पता है कि रणबीर की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' के दौरान उनका संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा। इस फिल्म के बाद दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की। ऐसे में संभावना जताई जा रहा है कि रणबीर इस प्रोजेक्ट से बाहर होने जा रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

इसके अलावा, ऐसी खबरें हैं कि फिल्म में रणबीर कपूर की जगह कार्तिक आर्यन को लिया जा सकता है। ये भी कहा जा रहा है कि कार्तिक किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली के साथ मीटिंग कर रहे थे। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म 1952 में रिलीज बैजू बावरा का रीमेक है। इसमें बैजू और तानसेन की लड़ाई की कहानी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ काम करते दिखेंगे। वहीं, कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'भूल भुलैया 2' में दिखाई देंगे। फैंस उनकी फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
19 Jul 2021 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर