
Ranbir Kapoor talk his first wife
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट से कितना प्यार करते हैं ये हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आलिया रणबीर की पहली पत्नी नहीं हैं। खुद इस बात की खुलासा रणबीर कपूर ने किया है। पहले इस बात को सुनकर किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब रणबीर कपूर ने पूरी सच्चाई बताई तो हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि पंडित के साथ आई वो लड़की मेरी पहली पत्नी है।सोशल मीडिया पर इस खबर ने तहलका मचाया हुआ है। रणबीर ने साथ ही अपनी 'पहली पत्नी' से अभी तक न मिलने के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया। उन्होंने आलिया के साथ एक शानदार शादी तो की लेकिन अब बताया है कि वह उनकी पहली पत्नी नहीं हैं। जानिए कैसे?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2022 में शादी का नाम दिया। अब लगभग 3 साल बाद रणबीर ने बड़ा राज खोला है। उन्होंने मैशेबल इंडिया को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। रणबीर ने बताया कि मेरी और आलिया की शादी से काफी साल पहले एक औरत पंडित के साथ हमारे परिवार के बंगले पर आई थी और घर के गेट पर उससे ही शादी कर ली थी। उन्होंने खुलासा किया कि वह अभी भी अपनी 'पहली पत्नी' से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
रणबीर कपूर ने आगे कहा, “मैं इसे पागलपन नहीं कह सकता, क्योंकि इसका इस्तेमाल निगेटिव तरीको में किया जाता है, लेकिन मुझे याद है कि जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी। एक लड़की मेरे घर के गेट पर आई थी और मैं उससे नहीं मिला, लेकिन मेरे वॉचमैन ने मुझे बताया कि वह एक पंडित के साथ आई थी और उसने मेरे गेट से ही शादी कर ली थी। जिस बंगले में मैं अपने माता-पिता के साथ रहता था, वहां गेट पर कुछ टीका और कुछ फूल पड़े थे। मैं उस समय शहर से बाहर गया हुआ था, मुझे लगता है कि यह काफी पागलपन था। मैं अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिला हूं इसलिए मैं किसी समय आपसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं। आलिया मेरी पहली पत्नी नहीं है।”
Published on:
21 Mar 2025 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
