बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा 7 स्टार्स को अब एक ही स्टेज पर देखना बड़ा दिलचस्प होगा। बता दें कि 27 मई को क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल 2018 की क्लोजिंग सेरेमनी में सलमान खान , कैटरीना कैफ , रणबीर कपूर , सोनम कपूर , जैकलीन फर्नांडिस, करीना कपूर खान और अभिनेता कार्तिक आर्यन एक ही इवेंट में परफॉर्म करते नजर आएंगे। हालांकि, अब तक इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपार्ट के मुताबिक, सलमान और जैकलीन अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' के नए सॉन्ग और कैटरीना कैफ अपनी हिट फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के एक सॉन्ग पर परफॉर्म करेंगी। वहीं कार्तिक आर्यन भी अपनी हिट फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सॉन्ग पर परफॉर्म कर दशकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं।