
ranbir kapoor
इस साल की सुपरहिट फिल्म रही 'संजू' ने साथ कई लोगों की किस्मत बदली है। ये फिल्म बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है। इस फिल्म में संयज दत्त का किरदार बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने निभाया है। वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट किया राजकुमार हिरानी ने। इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। वहीं फिल्म की सफलता को देखते हुए रणबीर ने हिरानी से एक खास दरखास्त की है।
हिरानी और रणबीर ने लिया ये खास फैसला:
'संजू' राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर के कॅरियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए रणबीर ने हिरानी से एक खास रिक्वेस्ट की है। उन्होंने हिरानी से कहा कि वो अपनी हर फिल्म में उन्हें काम करने का मौका दें। इस बात को मानते हुए हिरानी ने उनसे हाथ मिलाया है। अब से बात साफ है कि हिरानी की हर फिल्म में रणबीन नजर आएंगे।
जरुरी नहीं कि रणबीर को मिले लीड रोल:
हिरानी की हर फिल्म में काम करने की बात ये मतलब नहीं कि रणबीर उनकी हर फिल्म में लीड रोल ही निभाएंगे। इस फैसले का मतलब यह है कि रणबीर कपूर डायरेक्टर उनकी हर फिल्म में कुछ न कुछ करते नजर आएंगे। अगर रणबीर के मुताबिक फिल्म का लीड कैरेक्टर होगा तो उन्हें वो दिया जाएगा वरना फिल्म में उनसे कैमियो कराया जाएगा। इस बात की शुरूआत हिरानी की आने वाली फिल्म 'मुन्नाभाई' के अगले पार्ट से हो चुकी है। इस फिल्म में हर बार की तरह संजय के साथ अरशद वारसी नहीं बल्कि रणबीर कपूर नजर आएंगे।
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
Published on:
07 Aug 2018 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
