अजय देवगन होंगे लीड रोल में:
कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में काम करने के लिए बॉलीवुड के 'सिघंम' यानी अजय देवगन ने हाथ मिला लिया है। इस फिल्म में कमल के साथ अजय भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय के काम करने को लेकर जब अजय से पूछा गया कि तो उन्होंने कहा, 'ऐसा मुझे भी बताया गया है। हालांकि यह सब डायरेक्टर के ऊपर निर्भर करेगा।' ये फिल्म लाइका प्रोडक्शन्स के अंतर्गत बनने वाली है। वहीं इसे तमिल, तेलुगू और हिन्दी भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के लिए नयनतारा का नाम सामने आ रहा है।