7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका और कैटरीना को लेकर रानी ने दिया ऐसा बयान, सुनकर आप भी नहीं होगा यकीन

रानी ने एक्शन फिल्म की बात करते हुए बताया कि फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' में उन्हें कैटरीना कैफ का काम....
2 min read
Google source verification
rani mukerji katrina kaif deepika padukone

rani mukerji katrina kaif deepika padukone

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'मर्दानी 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में रानी ने एक्शन फिल्म की बात करते हुए बताया कि फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' में उन्हें कैटरीना कैफ का काम बहुत पसंद आया था। उन्होंने उस फिल्म में बढ़िया एक्शन किया, जिसमें वे बहुत अच्छी लग रही थी। मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण वैसी ही बढ़िया हैं। मैं दोनों एक्ट्रेसेस को एक्शन फिल्मों में देखना चाहूंती।

IMAGE CREDIT: patrika

फिल्म 'बियेर फूल' से एक्टिंग में एंट्री करने वाली रानी ने आगे कहा, 'हम मिलकर 'चार्लीस एंजेल्स' जैसी फिल्म के देसी वर्जन में काम कर सकते हैं। उस फिल्म में एक छोटी लड़की भी होती है मैं दीपिका और कैटरीना साथ उस रोल को कर सकती हूं।' मूवी 'मर्दानी 2' 13 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 'मर्दानी' का सीक्वल है, जिसे डायरेक्टर गोपी पुथरन ने बनाया है। इसमें रानी एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं। गौरतलब है कि जब से दीपिका और कैटरीना की दोस्ती हुई है फैंस इन दोनों के साथ में फिल्म करने का इंतजार कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में कैट काम कर रही हैं। इस मूवी में वह अक्षय कुमार के साथ 9 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। दीपिका डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में विक्रांत मैसी संग नजर आएंगी। इसके अलावा वे पति रणवीर सिंह संग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में काम कर रही हैं।