
rani mukerji
सुपरहिट फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी के दमदार किरदार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। इसमें रानी ने बहादुर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया था और एक चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। अब 'मर्दानी' का सीक्वल बन रहा है और इस बार रानी को एक पुलिस अधीक्षक के रूप में देखा जाएगा जो 21 साल के शातिर निर्दयी खलनायक के साथ लड़ाई में उलझने वाली हैं।
हाल ही में 'मर्दानी 2' के सेट से रानी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। उनकी तरह ये तस्वीर उनके फैंस में इस फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट बढ़ा देगी। पुलिस ऑफिसर के किरदार में रानी बहुत ही निडर दिखती है जो एक शातिर खलनायक से निपटने के लिए एक जांच शुरू कर रहीं हैं।
आदित्य चोपड़ा निर्मित यह फिल्म ब्लॉकबस्टर 'हिचकी' के बाद रानी की अगली रिलीज होगी। 'मर्दानी 2' फिल्म के लेखक गोपी पुथ्रान के निर्देशन में बन रही है। हाल ही में डायेरक्टर गोपी पुतरन ने बताया, राजस्थान में शूटिंग का सेकेंड शेड्यूल बहुत अहम है जो फिल्म का बैकड्रॉप बनाता है। फिल्म में एक केस के मामले में रानी को जयपुर और कोटा जाना पड़ता है।
Updated on:
29 Apr 2019 08:41 pm
Published on:
29 Apr 2019 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
