20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणवीर सिंह ने खरीदी रेड कलर की लैंबोर्गिनी कार, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

इस स्टाइलिश कार की कीमत भारत में लगभग तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है और इसे दुनिया का पहला सुपर स्पोर्ट यूटिलिटी ...

less than 1 minute read
Google source verification
Ranveer Singh

Ranveer Singh

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने तीन करोड़ रुपए में नई रेड कलर की लैंबोर्गिनी कार खरीदी है। हाल में उन्हें मुंबई की सड़कों पर कार में ड्राइव का मजा लेते हुए देखा गया और रेड रंग की मैचिंग टोपी भी पहने दिखे। इस स्टाइलिश कार की कीमत भारत में लगभग तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है और इसे दुनिया का पहला सुपर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल कहा जा रहा है।

View this post on Instagram

@moschino @carrera @franckmuller_geneve

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग पूरी करने के बाद कुछ हफ्ते पहले ही यूके से लौटे है। रणवीर ने इस फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई है। जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के रूप में दिखाई देंगी। इसके पहले दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियां की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में एक साथ नजर आ चुके हैं।

रणवीर सिंह का ये लुक शायद उनके फैंस को भी नहीं भा रहा है। जिसके कारण इस बार यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जहां कोई रणवीर को 'लाल परी' तो कोई 'लाल बेगम' कहकर पुकार रहा था।